Home चर्चा में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का नुआपाड़ा (ओडिशा) विधानसभा उपचुनाव प्रचार दौरा

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का नुआपाड़ा (ओडिशा) विधानसभा उपचुनाव प्रचार दौरा

19
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू 

गुरु खुशवंत साहेब बोले – ओडिशा में अब विकास का नया अध्याय लिख रहा है भाजपा का कमल

गुरु खुशवंत साहेब ने कहा – ओडिशा की पहचान अब बदहाल सड़कों से नहीं, विकास की राहों से है

नुआपाड़ा (ओडिशा)/महासमुंद/आरंग/ रायपुर।


छत्तीसगढ़ सरकार में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र के नेगीपाली, परकोड, बेहेराडीही, भैंसाताल, ठेलकोबेड़ा एवं साराबोंग के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता से कमल छाप पर बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजय दिलाने का आह्वान किया। मंत्री जी ने कहा कि –डबल इंजन की भाजपा सरकार में ओडिशा विकास का नया स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। किसानों का सम्मान, महिलाओं का सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार और हर वर्ग का उत्थान — यह सब भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब ओडिशा की पहचान बदहाल सड़कों से नहीं, बल्कि विकास की राहों से हो रही है। भाजपा सरकार में सड़क से जुड़ता हर गाँव, तरक्की से जुड़ता हर इंसान — यही है सुशासन का नया ओडिशा। जनसभा में उपस्थित नागरिकों ने एक स्वर में संकल्प लिया — कमल का बटन दबाएंगे,भाजपा को जिताएंगे। जनता का उत्साह, विश्वास और अपार स्नेह यह स्पष्ट कर रहा है कि नुआपाड़ा विधानसभा से भाजपा की विजय सुनिश्चित है।


इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


मंत्री जी का यह दौरा नुआपाड़ा उपचुनाव में भाजपा संगठन के लिए उत्साहवर्धक और ऊर्जा देने वाला रहा। इससे पूर्व भी मंत्री जी नुआपाड़ा क्षेत्र के प्रचार अभियान में भाग ले चुके हैं और कल उन्होंने दूसरी बार पहुँचकर क्षेत्र में भाजपा के विजय संकल्प को और मजबूती दी।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास — यही भाजपा का संकल्प और ओडिशा का भविष्य है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here