Home चर्चा में वनांचल क्षेत्र की प्राथमिक शालाएं भगवान भरोसे, शिक्षक नदारद – बच्चों के...

वनांचल क्षेत्र की प्राथमिक शालाएं भगवान भरोसे, शिक्षक नदारद – बच्चों के भविष्य पर संकट

6
0

जवाहर यादव/भरतपुर –

विकासखंड भरतपुर के वनांचल क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे नजर आ रही है। क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक मनमानी कर रहे हैं और स्कूलों को समय से पहले ही बंद कर दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शाला कर्री, जवारीटोला और छिरहाटोला में बुधवार को स्कूल समय से पहले बंद मिले। वहीं माडी़सरई प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक भी स्कूल से नदारद पाए गए। इस तरह की लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी है और बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जब शिक्षक ही स्कूल से नदारत रहेंगे तो बच्चों की पढ़ाई कैसे सुधरेगी? खंड स्तरीय अधिकारी भी इस स्थिति पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे शिक्षकों में प्रशासनिक डर बिल्कुल नहीं दिखता।

अब देखना यह होगा कि शासन, प्रशासन और बीईओ अधिकारी ऐसे नदारत शिक्षकों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं या फिर बच्चों का भविष्य इसी तरह लापरवाही की भेंट चढ़ता रहेगा।

मुख्य बिंदु:

1. भरतपुर के तीन स्कूल समय से पहले बंद पाए गए।

2. माडी़सरई स्कूल के प्रधान पाठक अनुपस्थित।

3. खंड स्तरीय निगरानी व्यवस्था पूरी तरह ढीली।

4. ग्रामीणों में शिक्षा विभाग की लापरवाही को लेकर रोष।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here