हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस (World Stroke Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनियाभर में स्ट्रोक के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसके जोखिम, लक्षण और रोकथाम के तरीकों की जानकारी देना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, स्ट्रोक दुनिया में मृत्यु और विकलांगता का एक प्रमुख कारण है, लेकिन समय पर उपचार से इसे टाला जा सकता है।
क्या होता है स्ट्रोक?
स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है या मस्तिष्क की कोई रक्त वाहिनी फट जाती है। इससे मस्तिष्क की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती हैं और व्यक्ति की याददाश्त, बोलने, चलने या सोचने की क्षमता पर असर पड़ता है।
स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण:
– अचानक शरीर के एक हिस्से में कमजोरी या सुन्नता
– बोलने या समझने में परेशानी
– अचानक दिखने में दिक्कत
– चलने में असंतुलन या चक्कर
– तेज़ सिरदर्द
स्मरण रखने का तरीका – FAST:
F – Face drooping (चेहरे का एक भाग लटकना)
A – Arm weakness (बांह में कमजोरी)
S – Speech difficulty (बोलने में कठिनाई)
T – Time to call emergency (तुरंत मदद लें)
बचाव के उपाय:
– हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें
– संतुलित आहार लें और व्यायाम करें
– धूम्रपान और शराब से बचें
– डायबिटीज को नियंत्रण में रखें
– समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं







