पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
अखिल भारतीय संत चिंतन वर्ग – अमरकंटक
अमरकंटक में सम्पन्न अखिल भारतीय चिंतन वर्ग में संपूर्ण भारतवर्ष से संत-महात्मा एवं विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
इस वर्ग में
श्रीमान आलोक जी अग्रवाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष),
श्री बजरंगलाल बागड़ा जी (केंद्रीय महामंत्री),
श्री दिनेश चंद्र जी (अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक),
श्री सुधांशु पटनायक जी (केंद्रीय मंत्री),
स्वामी जितेंद्रानंद जी महाराज (महामंत्री, अखिल भारतीय संत समिति)
तथा विनायक राव देशपांडे जी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

‘ केंद्र द्वारा यातायात एवं स्वागत व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही को सौंपना हमारे जिले के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय रहा।”
पेंड्रा रोड स्टेशन से लेकर अमरकंटक तक आने वाले संतों एवं पदाधिकारियों के सुगम आगमन हेतु जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने अद्भुत समर्पण और संगठन क्षमता का परिचय दिया।
प्रत्येक कार्यकर्ता ने सेवा और अनुशासन के साथ इस जिम्मेदारी को सफलता पूर्वक निभाया।

विश्व हिंदू परिषद, जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही परिवार सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करता है —
आपके समर्पण से यह अखिल भारतीय आयोजन पूर्ण सफलता को प्राप्त हुआ।










