दिल्ली-
दिल्ली में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक स्तर पार कर लिया है। राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। बुधवार सुबह 6 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 12 इलाकों में रेड अलर्ट और 22 इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
‘रेड अलर्ट’ वाले क्षेत्रों में AQI 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है, जबकि ‘ऑरेंज’ श्रेणी का स्तर 200 से 300 के बीच है, जिसे ‘खराब’ माना जाता है।
राजधानी में बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। कई जगहों पर लोग सांस लेने में दिक्कत, खांसी, आंखों में जलन, गले में खराश और थकान जैसी शिकायतें कर रहे हैं।
सुबह के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का ओवरऑल AQI 275 दर्ज हुआ, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शहर के ऊपर धुंध और प्रदूषण की परत ने आसमान को ढक लिया है, जिससे दृश्यता कम हो गई है और प्रदूषण के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
रेड अलर्ट वाले इलाके
राजधानी के जिन क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक पाया गया, उनमें वजीरपुर सबसे ऊपर रहा — यहाँ AQI 327 दर्ज किया गया।
इलाका AQI
वजीरपुर 327
सिरी फोर्ट 326
रोहिणी-बावना 320
मुंडका 315
विवेक विहार 309
आर.के. पुरम 308
आनंद विहार – ITO 307
द्वारका सेक्टर-8 302
अशोक विहार 301
सोनिया विहार 301
इन सभी इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है, जो खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, मास्क पहनने और घरों में एयर प्यूरीफायर या पौधों का उपयोग करने की सलाह दी है।









