मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – जवाहर यादव
एमसीबी ब्रेकिंग — जनकपुर
गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के तत्वावधान में गोंडवाना के गौरव, पीली क्रांति के जनक, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक एवं पाली-तानाखार के पूर्व विधायक दादा हीरा सिंह मरकाम जी की पाँचवीं पुण्यतिथि का आयोजन चांगभखार क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरिहा में भव्य रूप से किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं तिरु. मायाप्रताप सिंह परस्ते, जनपद अध्यक्ष, जनपद पंचायत भरतपुर।
अध्यक्षता की विजेन्द्र परस्ते, पूर्व सरपंच सेमरिहा ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे —
सुखलाल सिंह मराबी (जनपद सभापति, संचार एवं साकर्म समिति),
कैलाश सिंह परस्ते (जनपद सभापति, कृषि स्थायी समिति),
धर्मपाल सिंह मराबी (जनपद सदस्य),
सबिता सिंह उईके (जनपद सदस्य),
राधा सिंह परस्ते (ब्लॉक अध्यक्ष, मातृशक्ति प्रकोष्ठ),
रामदेव सिंह परस्ते (जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच बेला),
लालजीत सिंह कुशरो (सरपंच सेमरिया),
जयकरण सिंह पोया (सरपंच ओहनिया),
बाबूलाल मराबी (सरपंच खेतौली),
साथ ही सरपंच च्यूल, वरिष्ठ समाजसेवी हीरालाल उइके,
के.पी. परस्ते (जिला प्रचार मंत्री),
रामप्रसाद श्याम (जिला पदाधिकारी, केल्हारी),
रामप्रताप सिंह नेटी (गों.मा.वि. रामगढ़),
राहुल मरकाम (ब्लॉक अध्यक्ष, भरतपुर),
रामप्रसाद परस्ते (ब्लॉक सचिव),
रामबहोर मरकाम (ब्लॉक कोषाध्यक्ष),
बहादुर खान (नगर अध्यक्ष, जनकपुर),
कमलभान उइके (ब्लॉक संगठन मंत्री),
राय सिंह चेचाम (ब्लॉक उपाध्यक्ष),
भगवत उइके (ब्लॉक उपाध्यक्ष),
गिरजा सिंह मसराम (युवा मोर्चा),
उदय भान परस्ते, विकास सिंह कुशरो, सुखसेन मराबी, सुभाष नेताम, प्रभाव पोता, मान सिंह पोया, बालगोविंद सिंह मरकाम, चंद्रप्रताप सिंह उइके, जीएसयू के सभी पदाधिकारी विकास सिंह उइके आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सैकड़ों मातृशक्ति, पितृशक्ति, युवा साथी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और दादा हीरा सिंह मरकाम जी के विचारों व गोंडवाना की संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।









