Home मनोरंजन एक्टर सतीश शाह के निधन की असली वजह आई सामने, हार्ट अटैक...

एक्टर सतीश शाह के निधन की असली वजह आई सामने, हार्ट अटैक से गई जान – करीबी दोस्त का खुलासा

110
0

बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर को किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया है. उनकी मौत ने सभी को झकझोर दिया था. वहीं, अब सतीश शाह के करीबी दोस्त और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर राजेश कुमार ने खुलासा किया है कि उनकी मौत किडनी फेल के कारण नहीं, बल्कि अचानक आए हार्ट अटैक से हुई थी.

बता दें कि राजेश कुमार (Rajesh Kumar) ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में बताया कि सतीश शाह (Satish Shah) की किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी पूरी तरह सफल रही थी और उनकी सेहत पहले से बेहतर हो रही थी. उन्होंने बताया कि- “सतीश जी की तबीयत अब कंट्रोल में थी. किडनी से जुड़ी दिक्कत पर काबू पा लिया गया था. उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. उनका निधन उस वक्त हुआ जब वे अपने घर पर दोपहर का भोजन कर रहे थे. कुछ ही देर बाद उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और वे गिर गए.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here