Home चर्चा में बोदरी नगरपालिका परिषद ने राजस्व वसूली में हासिल की बड़ी उपलब्धि

बोदरी नगरपालिका परिषद ने राजस्व वसूली में हासिल की बड़ी उपलब्धि

9
0
पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
बोदरी, दिनांक _29/10/25 को :
बोदरी नगरपालिका परिषद की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) भारती साहू के नेतृत्व में राजस्व वसूली हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर के माध्यम से नगरपालिका ने अप्रैल माह से अब तक 49% राजस्व वसूली कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।
सीएमओ भारती साहू ने बताया कि यह सफलता नगरीय प्रशासन विभाग तथा बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी के सतत मार्गदर्शन और सहयोग से संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को सुविधाजनक वातावरण प्रदान किया गया, जिससे लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने करों का भुगतान किया।
नगरपालिका प्रशासन का लक्ष्य आगामी महीनों में शत-प्रतिशत वसूली प्राप्त करना है। सीएमओ ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमित रूप से अपने करों का भुगतान कर नगर के विकास में सहयोग दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here