Home चर्चा में छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर पीएम मोदी का स्वागत – जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता...

छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर पीएम मोदी का स्वागत – जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

4
0

दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा

दंतेवाड़ा |
छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष राज्य की रजत जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इसी क्रम में 1 नवंबर 2025 को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता जी ने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को रजत जयंती की हार्दिक बधाई दी है तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आगमन से छत्तीसगढ़ के गौरव में चार चाँद लगेंगे और राज्य विकास की नई दिशा प्राप्त करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here