दंतेवाड़ा संवाददाता – रिकेश्वर राणा
दंतेवाड़ा | शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा (जिला दक्षिण बस्तर) की महिला वॉलीबॉल टीम ने दिनांक 29 से 30 नवंबर 2025 को शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा में आयोजित सेक्टर स्तरीय वॉलीबॉल महिला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के पहले दौर में टीम को बाय मिला।
दूसरे सेमीफाइनल राउंड में मुकाबला बस्तर विश्वविद्यालय की (यू टी डी) से हुआ, जिसमें टीम ने 25-20, 25 -18 से शानदार जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबले में टीम ने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीजापुर को 25-19, 25-16 के स्कोर से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा दीक्षा पुजारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा सत्यभामा को बेस्ट स्मैश का पुरस्कार मिला।
इस शानदार सफलता पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. के. एन. प्रसाद, संगठन सचिव क्रीड़ा अधिकारी डॉ. भारती रजक, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शिखा सरकार, डॉ रत्नाबाला मोहंती, डॉ अंजलि कश्यप, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुश्री धारणा ठाकुर, डॉ. दिनेश कुमार लहरी, श्री दुष्यंत तारम, श्री सिद्धार्थ देवांगन, श्री बंशीधर चौहान, श्रीमती सरला पैकरा सुश्री अंजलि मिंज दल प्रशिक्षक नवलीन वाडा एवं , सहित समस्त अतिथी व्याख्याता एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।









