Home चर्चा में आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के जीवन पर नाट्य मंचन 10 नवम्बर...

आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के जीवन पर नाट्य मंचन 10 नवम्बर को पी.जी.कॉलेज सभागार में

11
0

सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम

अंबिकापुर, 10 नवम्बर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन 10 नवम्बर को स्थानीय पी.जी. कॉलेज के सभागार में किया जाना निश्चित हुआ है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग एवं संस्कार सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दायित्व निर्धारण हेतु प्रणव भवन में बैठक आयोजित की गई। आरएसएस विभाग प्रचारक हेमंत नाग, संस्कार सेवा समिति के सचिव अजय मिश्र तथा कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र सिन्हा सहित विविध क्षेत्रों के स्वयंसेवकों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में
कार्यक्रम के स्वरूप पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र सिन्हा ने नाट्य प्रस्तुति की रूपरेखा रखते हुए बताया कि नागपुर के कुशल कलाकारों द्वारा डॉ. हेडगेवार जी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं का मंचन किया जाएगा। विभाग प्रचारक हेमंत नाग जी ने कहा कि नाट्य मंचन के माध्यम से डॉ. हेडगेवार जी के जीवन चरित्र को समझना और अनुभव करना एक विशेष अनुभूति प्रदान करेगा, साथ ही राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव का संवर्धन एवं पोषण होगा।समाज सभी वर्गो के प्रमुख जनो की उपस्थिति पर भी विचार किया गया। बैठक में डॉ शारदा प्रसाद त्रिपाठी, राम लखन सिंह पैकरा, भारत सिंह सिसोदिया, श्रीमती मंजुषा भगत, श्रीमती अरुणा सिंह, अनुज दुबे, हरमिंदर सिंह टीनी, रविकांत भगत, मनोज कंसारी, बंशीधर उरांव आदि प्रमुख स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here