बिलासपुर संवाददाता – विमल सोनी
बिलासपुर।
प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति बिलासपुर के तत्वावधान में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर विनोबा नगर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर द्वारा वृद्धजनों को फल, मिष्ठान एवं कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन के संयोजक विजय दुबे थे।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव मुदिलियर, रंजीत खनूजा, उत्तम चटर्जी, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत पांडेय, हेरी डेनियल, चंद्रहास केसरवानी, दिलीप साहू, बबलू केसरवानी, सन्नी चौहान, प्रमोद श्रीवास, संजय दवे, संदीप मिश्रा सेन हाग, संगीत मोईत्रा, गुड्डू चंदेल, हनु शर्मा, यश सिंह और पप्पू बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने इंदिरा गांधी जी के योगदान और उनके अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।









