बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
उपचार से कोलर की महिला को मिली राहत
डॉ.वीएल सोनी का उपचार बना वरदान

जगदलपुर। बस्तर संभाग के एक मात्र एक्यूपंचर विशेषज्ञ डॉ. वीएल सोनी वर्षों से शहर में क्लिीनिक संचालित करते आ रहे हैं। श्री सोनी के अथक प्रयास से नारायणपुर जिले के कोलर गांव की 28 वर्षीया निवासी मुनी बघेल जो किडनी जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। उसे नारायणपुर एवं कोंडागांव के चिकित्सकों ने डायलिसिस कराने की सलाह दी थी। डॉ. वीएल सोनी द्वारा एक्यूपंचर पद्धति से किए गए उपचार में उसे बड़ी राहत मिली है। और डायलिसिस से भी छूटकारा मिल गया है। महिला का यूरिया एवं क्रिएटिनिन भी सामान्य हो गया है। शहर के कई चिकित्सकों ने एक्यूपंचर से मिले परिणाम चकित हैं। डॉ. सोनी राम की नगरी अयोध्या में 13 व 14 दिसम्बर को होने वाली चिकित्सकों की आयोजित सेमीनार में किडनी बीमारी एवं एक्यूपंचर को लेकर अपना व्याख्यान देंगे। ज्ञात हो कि नारायणपुर जिले के धूर नक्सल प्रभावित इलाका कोलर की मुनी बघेल एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। उसका उपचार कुछ दिन नारायणपुर जिला अस्पताल में किए जाने के बाद उसे कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां जांच में ब्लड यूरिया एवं किएटिनिन की मात्रा अधिक पाई गई थी। 20 सितम्बर को कोंडागांव में हुई जांच में ब्लड यूरिया 148 एवं क्रिएटिनिन की मात्रा 5.6 पाई गई थी। चिकित्सकों किडनी में इंफेक्शन बताकर उसे रायपुर ले जाने सलाह दी थी। आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने पर रायपुर के बजाय जगदलपुर में डॉ. सोनी के पास उपचार के लिए लाया गया था। 25 सितम्बर को जांच कराने पर ब्लड यूरिया 180 एवं क्रिएटिनिन की मात्रा बढ़कर 7.89 हो गई थी। जबकि एक सामान्य व्यक्ति को ब्लड यूरिया 7-20 एमजी एवं क्रिएटिनिन 0.7 से 1.3 एमजी होना चाहिए। उक्त महिला का उपचार डॉ. सोनी के द्वारा एक्यूपंचर पद्धति से लगातार सात दिनों तक किए जाने के बाद महिला को गंभीर बीमारी से राहत मिली। 7 दिनों के उपचार के बाद ब्लड की जांच कराने पर यूरिया 180 से 24 एमजी तथा किएटिनिन 7.89 से घटकर 1.34 एमजी तक आ पहुंचा। इस प्रकार से महिला को घातक बीमारी से राहत मिली है जो वर्तमान में पूरी तरह से स्वास्थ हो चुकी है।
अयोध्या में व्याख्यान देंगे डॉ. सोनी
राम की नगरी अयोध्या में आदिवासियों एवं बस्तरवासियों के मसीहा के रूप में विख्यात डॉ. वीएल सोनी 13 एवं 14 दिसम्बर को आयोजित चिकित्सकों के सेमीनार में किडनी पर अपना वक्तव्य देंगे जहां देश भर के विख्यात चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। इस सेमीनार में बस्तर जैसे पिछड़े इलाके के चिकित्सक डॉ. सोनी के द्वारा वक्तव्य दिया जाना बस्तर वासियों के लिए गौरव की बात है। एक्यूपंचर विशेषज्ञ डॉ. श्री सोनी ने बताया कि यह एक प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जिसमें शरीरके विशिष्ठ बिंदुओं पर बहुत पतली सुईयां के माध्यम से उपचार किया जाता है। इसका उद्देश्य शरीर के उर्जा प्रवाह को संतुलित करना और दर्द, तनाव, पुराना दर्द, माइग्रेन, पाचन संबंधी बीमारी नसों का दबाव सहित अन्य कई बीमारियों को उपचार एक्यूपंचर पद्धति से संबंध है।









