Home चर्चा में जानलेवा बदहाल सड़क के जीर्णोद्धार के लिए लखनपुर ग्रामवासियों ने किया चक्का...

जानलेवा बदहाल सड़क के जीर्णोद्धार के लिए लखनपुर ग्रामवासियों ने किया चक्का जाम

52
0
लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल
लखनपुर। लंबे समय से जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लखनपुर ग्रामवासियों ने आज चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की हालत अत्यंत खराब है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोगों की जान तक जा चुकी है।
सड़क पर उठने वाली धूल और राखड़ से गांव के बच्चों और बुजुर्गों में सांस संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने इसे लोगों की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ बताया।
ग्रामीणों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब अधिकारियों की ओर से बार-बार केवल मौखिक आश्वासन दिए जा रहे थे।
अंततः जब ग्रामवासियों ने मौखिक आश्वासन मानने से इनकार किया, तब अधिकारियों ने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा, साथ ही तब तक प्रतिदिन सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा ताकि धूल न उड़े।
अधिकारियों के इस लिखित आश्वासन के बाद ग्रामवासियों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया, परंतु उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो आंदोलन पुनः तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here