Home मुख्य ख़बरें देवोत्थानी एकादशी पर आंध्र प्रदेश के मंदिर में भगदड़, 5 श्रद्धालुओं की...

देवोत्थानी एकादशी पर आंध्र प्रदेश के मंदिर में भगदड़, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

141
0

इस वक्त की बड़ी खबर आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से सामने आ रही है। यहां जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर भगदड़ मच गई। मंदिर परिसर में अचानक से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम पांच श्रद्धालुओं की मौत होने की सूचना मिल रही है। इसके अलावा अभी कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है।

घायलों और मृतकों की संख्या के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिस वजह से मृतकों का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। फिलहाल मौके पर एम्बुलेंस भी पहुंच गई हैं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here