बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
कांग्रेस ने शहर में चलाया वृहद हस्ताक्षर अभियान
जनता का मिला भरपूर समर्थन: राजेश चौधरी
जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में समस्त पार्षदों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतापगंज पारा प्रतापदेव वार्ड क्रमांक 11 स्थित शासकीय भूमि पर मल्टी स्टोरी पार्किग बनाने की मांग को लेकर शहर के झंकार टॉकीज चौंक से कोतवाली चौंक तक जनमानस के सुझाव लेने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
नगर निगम जगदलपुर में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने हस्ताक्षर अभियान के दौरान कहा कि प्रतापगंज पारा प्रताप देव वार्ड नं 11 में स्थित शासकीय भूमि पर मल्टी स्टोरी पार्किग बनाने के पक्ष में शहर के जनमानस का जोरदार समर्थन मिल रहा है। यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि शहर की जनता भी मल्टी स्टोरी पार्किग निर्माण चाहती है। राजेश चौधरी ने कहा कि मल्टी पार्किंग की नाम पर महापौर की मनमानी अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है। शहर की जनता ने अपने एवं शहर के लिए समुचित निर्णय, हितकारी निर्णय व शहर को सुस्सज्जित एवं व्यवस्थित करने की मंशा से भाजपा को नगर सरकार की बागडोर सौंपी है। दुख की बात है कि भाजपाई नगर सरकार जनता के हित में निर्णय नहीं ले रही है। महापौर का जनता विरोधी चेहरा सबके सामने है। महापौर श्री पांडे सत्ता के नशे में मदमस्त हैं। शहर के हदय स्थल में स्थित भूमि को आम जनता की वाहन पार्किंग के लिए न देते हुए आम जनता विरोधी कार्य भाजपा नगर सरकार कर रही है। जबकि मेन रोड का मूल्यांकन नगर निगम में बैठी सरकार करे तो भूमि की आवश्यकता है, किसी एक की नही। जगदलपुर के समस्त नगरवासियों की आवश्यकता है। शहर के हृदय स्थल पर स्थित शासकीय भूमि को जनता के हित में माल्टीलेवल पार्किंग के लिए आवंटित किया जाए। जिसके लेकर जिला कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेसजनों द्वारा जनमानस की राय व सुझाव हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, रामशंकर राव, गौरनाथ नाग, कौशल नागवंशी, अतिरिक्त शुक्ला, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद सूर्यापानी, जाहिद हुसैन, सूरज कश्यप, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय बिसाई, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, कैलाश नाग, विक्रम सिंह डांगी, शुभम यदू, राकेश मोर, आभास महंती, निकेत झा, विश्वनाथ चौधरी, नीतीश शर्मा, अंजना नाग,
एस नीला, ज्योति राव, शादाब अहमद, कमला भतरा, मनीता रावत, अभय तिवारी, समीर खान, खिरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।









