Home चर्चा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला समेत 3 की मौत, ...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला समेत 3 की मौत, घटना का लाइव वीडियो वायरल,

826
0
चश्मदीद बोले– युवती चला रही थी कार; आरोपी अब तक फरार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला और दो बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना 30 अक्टूबर को ग्राम खम्हा के चल्हा चौक के पास हुई l
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रॉंग साइड से आ रही बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला और दो बाइक सवारों को कार ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि उनके सिर फट गए और बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार एक युवती चला रही थी, जो टक्कर मारने के बाद कार से युवती और दो युवक उतरे और कार वहीँ छोड़ मौके से फरार हो गए ।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, लेकिन आरोपी ड्राइवर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here