Home चर्चा में हौसले की मिसाल बन समाज को दिया नया विश्वास ; चंगोरी में...

हौसले की मिसाल बन समाज को दिया नया विश्वास ; चंगोरी में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न ; पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाया महिला सशक्तिकरण का हौसला

112
0
जांजगीर-चांपा:
अकलतरा तहसील के ग्राम पंचायत चंगोरी में महिला सशक्तीकरण, नशा मुक्ति, और कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय जी ने प्रमुख रूप से शिरकत की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता बढ़ाना और समाज में पुलिस व नागरिकों के बीच बेहतर सहयोग स्थापित करना था। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संसाधनों, और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा नशा मुक्ति के लिए निरंतर प्रयासों की जरूरत पर बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसी पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होती है और पुलिस हर स्तर पर महिलाओं और युवाओं के साथ मिलकर काम कर रही है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के लिए कमांडो टीम गठन, महिला चौपालों का आयोजन, शपथ ग्रहण समारोह, और नशा मुक्ति की पगड़ी जैसे आयोजन किए गए, जिनसे समाज में नशा विरोधी भावना को मजबूती मिली। साथ ही, पुलिस द्वारा जागरूकता पेंपलेट्स वितरित किए गए और हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई जिससे जरूरत पड़ने पर सहायता शीघ्र मिल सके। यह आयोजन पूरी तरह से महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और समुदाय पुलिसिंग के सिद्धांतों पर आधारित था, जिसका लक्ष्य जनपद में स्वच्छ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण करना है। पुलिस अधीक्षक ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की ताकि यह अभियान और अधिक प्रभावशाली बने।​
पुलिस अधीक्षक की बातों से प्रेरित होकर छोड़ा नशे का कारोबार- 
जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के प्रभावशाली नशा मुक्ति अभियान के तहत एक कई शराब विक्रेता ने अपनी गलत आदत छोड़ने का फैसला किया। पुलिस अधीक्षक के समझाने और जागरूकता बढ़ाने वाले प्रयासों ने शराब बेचने वाले को अपनी जिंदगी सुधारने और शराब के व्यापार को छोड़ने के लिए प्रेरित किया। यह घटना नशा मुक्ति अभियान की सफलता और समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। पुलिस का यह अभियान ग्रामीण इलाकों में भी प्रभावी रूप से फलित हो रहा है, जिससे कई लोग नशे से दूर होकर सही मार्ग पर आ रहे हैं।
नशा मुक्ति के बाद आत्मनिर्भर बनने के लिए खेती और गृह उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेती में आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर उपज बढ़ाई जा सकती है जिससे आर्थिक स्थिरता मिलती है। इसके साथ ही, छोटे पैमाने पर गृह उद्योग जैसे हस्तशिल्प, सिलाई-कढ़ाई, खाद्य प्रसंस्करण आदि को अपनाकर भी आत्मनिर्भरता हासिल की जा सकती है। ये उद्योग रोजगार सृजित करते हैं, घरेलू आय बढ़ाते हैं और नशा मुक्ति के बाद नई शुरुआत का अवसर प्रदान करते हैं।
पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर (शिक्षा उपहार) – 
पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को पुनः स्कूल भेजने पर विशेष जोर दिया, इसके लिए माननीय पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडेय जी ने आपरेशन शिक्षा उपहार नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया जिसके तहत पढ़ाई छोड़ चुके बच्चे पुनः पढ़शाल जाकर अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी कर सके और वे अपने जीवन को सुधर सकें जिससे सामाजिक पुनर्वास के साथ साथ नशा मुक्ति हो सकेंगे और बच्चों का आत्मसम्मान बढ़ेगा वे स्वस्थ, सफल जीवन की ओर बढ़ सकेंगे हैं।​
तबादलों से इलाके बदलते है, इरादे नही- 
तबादले भले ही इलाके बदलते रहे हों, लेकिन विजय पांडेय के इरादों में कभी बदलाव नहीं आया। जहां भी वे नियुक्त हुए, वहां उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम किया। लोगों से जुड़कर उनकी तकलीफें समझीं और उनका समाधान करने का प्रयास किया। विजय पांडेय ने अपने कार्यकाल के हर क्षेत्र में जनता के विश्वास और सहयोग से बेहतर व्यवस्था स्थापित करने की मिसाल पेश की। उनका मानना है कि सच्चा अधिकारी वही है जो जनता के बीच जाकर, धरातल पर रहकर कार्य करे। उनकी इसी कार्यशैली ने उन्हें हर स्थान पर लोकप्रिय और सम्मानित बनाया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे, एसडीओपी प्रदीप सोरी, पुलिस सहायता केंद्र कोटमी प्रभारी राजेंद्र क्षत्रिय,जनपद सदस्य मन्नू पटेल, चंगोरी सरपंच रेशम लाल,पोड़ी दल्हा सरपंच जितेंद्र सिंह, उप सरपंच पोड़ी दल्हा आदिले,  राकेश टंडन, ग्राम पंचायत चंगोरी, पोड़ी, सांकर की महिलाएं, राजेश अन्नत, शुकाल उईके, गेंदराम, महिला प्रमुख चमेली फूलबाई, कनकलता व सभी नारी शक्ति , बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here