Home चर्चा में अधिवक्ता परिषद का दिवाली मिलन समारोह…

अधिवक्ता परिषद का दिवाली मिलन समारोह…

6
0
अधिवक्ता परिषद बुद्धजीवियों का संगठन… राजकुमार सचदेवा (विभाग संघ चालक)
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद बुद्धजीवियों का संगठन है यह बात अधिवक्ता परिषद द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बिलासपुर संघ चालक एवं प्राध्यापक राज कुमार सचदेवा ने बताते हुए कहा कि बुद्धजीवी होने के नाते समाज को राष्ट्रीय स्वयं संघ के रीति नीति से परिचय कराना और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के कार्य में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना आप सबका दायित्व है।
इस अवसर पर प्रांत महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव ने संविधान दिवस के परिप्रेक्ष्य में आयोजित ३९_३० नवंबर को लख्खी राम सभागृह में आयोजित अधिवक्ता प्रादेशिक अधिवेशन की तैयारी के संबंध में जानकारी प्रस्तुत किया। पश्चात स्वल्पाहार के साथ दीपावली मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए उच्च न्यायालय अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के शक्ति जिला अध्यक्ष अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि इस आयोजन में बिलासपुर रायपुर, शक्ति जिले के कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही। इस आयोजन को सफल बनाने प्रांत उपाध्यक्ष रमाकांत पांडेय, भूपेंद्र सिंह आदी सकारात्मक एवं सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here