Home मुख्य ख़बरें लोन फ्रॉड केस में बड़ा एक्शन: अनिल अंबानी ग्रुप की 3084 करोड़...

लोन फ्रॉड केस में बड़ा एक्शन: अनिल अंबानी ग्रुप की 3084 करोड़ की संपत्तियां ED ने की कुर्क

88
0

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर बड़ा एक्शन लिया है। ED ने लोन फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3084 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की है। जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया है, उनमें मुंबई के बांद्रा वेस्ट, पाली हिल में स्थित उनका आवास भी शामिल है। साथ ही दिल्ली-नोएडा में कई प्रॉपर्टी को भी सील कर दिया गया है। कुर्की के ये आदेश बीते 31 अक्टूबर 2025 को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 5(1) के तहत जारी किए गए थे।

मामला कथित लोन फ्रॉड से जुड़ा हुआ है। इस पर अभी तक अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप का कोई बयान नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के होटल रंजीत में अंबानी का ऑफिस, रिलायंस सेंटर भी कुर्क की गई संपत्तियों में से एक है।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से संबंधित जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया है, उनमें मुंबई के पाली हिल स्थित आवास, नई दिल्ली स्थित रिलायंस सेंटर की संपत्ति और दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई (कांचीपुरम समेत) और पूर्वी गोदावरी में स्थित कई अन्य इन संपत्तियों में कार्यालय परिसर, आवासीय इकाइयां और प्लॉट शामिल हैं। पीएमएलए के तहत जारी चार आदेशों के तहत इन सभी संपत्तियों की कुर्की की गई है। गौरतलब है कि मुंबई के बांद्रा वेस्ट के पाली हिल में स्थित अनिल अंबानी का आवास खासा लोकप्रिय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here