Home कोरबा कुलदेवी महामाया के प्रांगण में होगा महाआगाज,सफल बनाने सामाजिक बन्धुओ से अपील:-पाली

कुलदेवी महामाया के प्रांगण में होगा महाआगाज,सफल बनाने सामाजिक बन्धुओ से अपील:-पाली

10
0

पाली संवाददाता – दीपक शर्मा

कुल देवी माता महामाया रतनपुर के प्रांगण में 9 नवंबर 2025 दिन रविवार को कलचुरी कलार समाज का महासम्मेलन का आगाज माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन उप मुख्यमंत्री एवं अध्यक्षता माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के सानिध्य में होने जा रहा है।प्रदेश स्तरीय सामाजिक कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र के कल्चुरी कलार समाज के लोगों में हर्ष का संचार किया है।इसके लिए प्रचार-प्रसार का दौर चरम पर है।पचास हजार स्वजातिय बन्धुओ के शामिल होने के आसार हैं। इसी तारतम्य में आज पाली केराझरिया कलार समाज के भवन में कटघोरा पाली क्षेत्र के अध्यक्ष श्री बृजमोहन डिक्सेना एवं नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल के अगुवाई में भव्य सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमे आशातीत लोगों ने भागीदारी निभाई।भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा,आरती दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात आत्मीय स्वागत समस्त अतिथियों का संपन्न हुआ।उद्घाटन उद्बोधन में श्री बृजमोहन डिक्सेना ने कहा यह एकजुट होने का अवसर है,सारे मान-अपमान भुलाकर ताकत दिखाएं, भवन के रखरखाव में लगे समस्त लोगो की तारीफ करते थके नही,विशेष रूप से श्री कीर्ति जायसवाल के समर्पण को सराहा।नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा हम भगवान सहस्त्र बाहु,पराक्रमी चक्रवर्ती सम्राट के वंशज है अतः हम सब एकदूसरे का साथी बने सामाजिक एकता का मिसाल बने और 9 नवम्बर को रतनपुर में उपस्थित होकर कुलदेवी की सेवा कर पुण्य कमाएं।श्री देवलाल डिक्सेना,श्री अरविंद जायसवाल श्री वेदराम डिक्सेना श्री दिनेश जायसवाल ने भी सामाजिक एकता व समाज को आगे बढ़ाने विशेष बातों से स्वजातियों को प्रेरित किया।अध्यक्ष के आह्वान पर सब ने 9 नवंबर के कार्यक्रम के लिए मुक्तहस्त से सहयोग में नगद राशि एवं आवागमन के साधन के लिए बस आदि की व्यवस्था सामाजिक बंधुओ ने निःस्वार्थ कर स्वस्थ समाज का परिचय दिया।

श्री नंदलाल जायसवाल पाली,श्री अनिल जायसवाल पाली,श्री बृजमोहन डिक्सेना,अजय जायसवाल,श्री बाला राम श्री दीपक जायसवाल,श्री द्वारिका प्रसाद जायसवाल,श्री रमेश डिक्सेना,श्री मानिक डिक्सेना,श्रीमती उषा,श्रीमती सरोज सहित पाली,केराझरिया,बक्साही, मुंगाडीह,सीस,ढुकुपथरा,पड़रापथरा,आदि इकाइयों के तमाम सामाजिक बन्धुओ ने दिल खोलकर समाज के लिए उत्कृष्ट सहयोग कर उदाहरण प्रस्तुत किया।सफल कार्यक्रम के आगाज व प्रस्तुति के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल का सर्वर्गीय कलार समाज द्वारा शॉल श्रीफल व पुष्पवृन्द से सम्मान किया गया। हौसले अफजाई के लिए उन्होंने समाज का आभार माना।इस अवसर पर पाली क्षेत्र के सभी इकाइयों के अध्यक्ष,सदस्य,तथा सभी स्वजातिय बंधु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here