बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म तिथि बढ़ाने हेतु कुलपति के नाम ज्ञापन ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर द्वारा शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय में आगामी नवंबर दिसंबर सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य/ बस्तर विभाग संयोजक शैलेष ध्रुव ने बताया कि शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय बस्तर संभाग का एकमात्र विश्वविद्यालय है परंतु बस्तर संभाग के सातों जिलों जनजाति बाहुल्य क्षेत्र हैं। इस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकतर विद्यार्थी जनजाति परिवार, किसान, मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी अध्यनरत हैं। आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हो पाने के कारण एवं समय पर जानकारी के अभाव में दूर दराज के विद्यार्थी सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। जगदलपुर नगरमंत्री वैभव दास ने कहा कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए तत्काल ही विश्वविद्यालय प्रशासन को सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। जिससे विश्वविद्यालय में किसी कारण से छूट गए विद्यार्थी आसानी से अपना सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भर सके।
इस दौरान गजेन्द्र सोनी, नुशांत जोशी, जय पांडे, जयमन मौर्य,प्रेम सागर समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







