बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कबड्डी संघ की नई कार्यकारिणी की विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया है। जिसमें बस्तर संभाग से रत्नेश बेंजमिन समेत तीन लोगों को जगह मिली है। रत्नेश बेंजामिन को बीच कबड्डी उप समिति का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से बस्तर संभाग के कबड्डी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में अपार हर्ष व्याप्त है। रत्नेश बेंजामिन प्रारंभ से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं और लगातार युवा खिलाड़ियों में खेल भावना का संचार कर रहे हैं। वे वर्तमान में वे बस्तर जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव भी हैं।







