Home अंतर्राष्ट्रीय पाकिस्तान के गुप्त परमाणु परीक्षण पर ट्रंप का दावा, भारत कर सकता...

पाकिस्तान के गुप्त परमाणु परीक्षण पर ट्रंप का दावा, भारत कर सकता है हाइड्रोजन बम का टेस्ट – पाकिस्तान में मची हलचल

98
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के परमाणु बम परीक्षण को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने दावा किया है कि पाकिस्तान अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट कर रहा है। इसके कारण ही अफगानिस्तान और पाक में भूकंप के झटके लग रहे हैं। ट्रंप के इस दावे ने भारत में भी जोश भर दिया है। खबर है कि भारत भी अब बम का टेस्ट करने जा रहा है। हालांकि भारत परमाणु बम का नहीं बल्कि ‘बमों का बाप’ कहे जाने वाले हाइड्रोजन बम का टेस्ट करने का प्लान तैयार कर रहा है। इस खबर के बाद पाकिस्तान दहशत में आ गया है।

बता दें कि ट्रंप ने दावा किया कि चीन, पाकिस्तान, रूस और नॉर्थ कोरिया परमाणु परीक्षण को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने पेंटागन को भी परमाणु परीक्षण का आदेश दे दिया था। अहम बात यह भी है कि ट्रंप के दावों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है। अगर ट्रंप का दावा सच है तो भारत के पास हाइड्रोजन बम टेस्ट करने का सुनहरा मौका बन गया है।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स की मानें तो भारत को हाइड्रोजन बम के प्रोडक्शन का मौका मिल सकता है। दरअसल पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण के एक दशक से भी ज्यादा समय बीतने के बाद डीआरडीओ के वैज्ञानिक के. संथानम ने मई 1998 में कहा था कि हाइड्रोजन या थर्मोन्यूक्लियर बम कम क्षमता वाला है और देश सामरिक उद्देश्यों को पूरा नहीं कर सकता है। हालांकि परमाणु ऊर्जा के तत्कालीन अध्यक्ष राजगोपाल चिदंबरम ने इन दावों को सही नहीं ठहराया था।

पाकिस्तान को डर है कि अगर भारत ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया तो उसके लिए मुश्किल बढ़ जाएगी। हाइड्रोजन बम को परमाणु बम से भी ज्यादा विनाशकारी माना जाता हैपाक के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित ने चेतावनी दी है कि भारत जल्द ही एक थर्मोन्यूक्लियर यानी हाइड्रोजन बम का परीक्षण कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here