Home मुख्य ख़बरें डॉलर के मुकाबले फिर कमजोर हुआ रुपया, 88.77 के स्तर पर फिसला

डॉलर के मुकाबले फिर कमजोर हुआ रुपया, 88.77 के स्तर पर फिसला

47
0

भारतीय रुपया एक बार फिर डॉलर के सामने झुक गया. सोमवार की सुबह बाजार खुलते ही करेंसी मार्केट में हलचल मच गई. रुपया 7 पैसे फिसलकर 88.77 पर आ गया. यह गिरावट मामूली दिखती है, लेकिन इसके पीछे कई वैश्विक और घरेलू झटके छिपे हैं.

विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक व्यापारिक तनाव ने मिलकर रुपये की मजबूती पर ब्रेक लगा दिया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय (Forex Market) में सोमवार को रुपया 88.73 पर खुला था. लेकिन कुछ ही देर में यह 88.77 तक गिर गया, जो शुक्रवार के बंद स्तर से 7 पैसे कमजोर रहा.

पिछले हफ्ते भी रुपये ने लगातार कमजोरी दिखाई थी. फेडरल रिजर्व (US Fed) की नीति पर आई टिप्पणियों के बाद गुरुवार को 47 पैसे और शुक्रवार को 1 पैसा कमजोर होकर 88.70 पर बंद हुआ था.

डॉलर इंडेक्स, जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को मापता है, थोड़ा नरम होकर 0.04% गिरकर 99.59 पर आ गया. फिर भी अमेरिकी मुद्रा तीन महीने के उच्च स्तर पर बनी हुई है.

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.31% बढ़कर $64.97 प्रति बैरल तक पहुंच गया, जो भारत जैसे आयातक देशों के लिए एक और दबाव बनाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here