Home बिलासपुर बिलासपुर में भीषण रेल हादसा लोकल ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, कई यात्री...

बिलासपुर में भीषण रेल हादसा लोकल ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, कई यात्री घायल राहत-बचाव जारी

765
0

रोशनी सोनी/बिलासपुर –

बिलासपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर जा रही एक लोकल ट्रेन बिलासपुर आउटर के पास खड़ी मालगाड़ी से जोरदार टक्कर गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोकल ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब तेज रफ्तार से आ रही लोकल ट्रेन आउटर लाइन पर पहुंची। सामने खड़ी मालगाड़ी को देखकर ड्राइवर के पास ब्रेक लगाने का समय नहीं बचा और देखते ही देखते दोनों ट्रेनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, और यात्रियों की चीख-पुकार से माहौल दहला उठा।

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कई यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ के मौत की आशंका भी जताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेल प्रशासन ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल उस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here