Home कोरबा मोपेड चलाते समय डिवाइडर से टकराकर प्रतीष्ठित व्यवसायी की हुई मृत्यु

मोपेड चलाते समय डिवाइडर से टकराकर प्रतीष्ठित व्यवसायी की हुई मृत्यु

42
0

 विकास सोनी/कोरबा –

कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल में स्कूटी चलाते समय एकाएक डिवाइडर से टकराकर नगर के प्रतीष्ठित डेयरी व्यवसायी बद्रीलाल गुप्ता (75 वर्षीय) गंभीर घायल हो गए। उन्हें चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।
कोरबा शहर के सिटी कोतवाली के समीप स्थित नंदी डेयरी व दीपका में संचालित अन्नापूर्णा डेयरी के संचालक 80 वर्षीय बद्री गुप्ता घर से स्कूटी लेकर जरूरी कार्य हेतु निकले थे। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से गुजरते समय वे होटल गणेश इन् के पास स्कूटी सहित एक डिवाइडर से टकरा गए। गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चिकित्सालय ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई की। परिजन के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों को उन्होंने अचानक चक्कर आने की वजह से स्कूटी सहित डिवाइडर से टकराना बताया था। शांत,सहज, सरल, मृदभासी, धार्मिक प्रवित्ति के प्रतीष्ठित व्यवसायी बद्री गुप्ता की मृत्यु से परिजन, मित्रगण, रिश्तेदार, व्यापारी वर्ग सहित अंचल में शोक व्याप्त हैं।

उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास स्थान लवली केयर स्कूल दुरपा रोड से दोपहर 1 बजे निकलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here