जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
चांपा,
दिनांक 4 नवम्बर 2025, दिन मंगलवार को चांपा नगर में भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। आयोजन चांपा में कदम्ब चौक टाउन शाला चांपा में भगवान सहस्त्रबाहु के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं गेंदा फूलों की मालाओं से पूजा-अर्चना की गई। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौजिया) कलार समाज के अध्यक्ष श्री जितेंद्र जायसवाल ने की। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं समाजिक प्रमुख उपस्थित अतिथियों में प्रमुख रूप से —मनोज राय जी प्रदेशाध्यक्ष कल्चुरी महासभा ,विजय जायसवाल जी प्रदेशाध्यक्ष कलार महासभा, जितेन्द्र जायसवाल जी अध्यक्ष प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौ.)कलार समाज डॉ. शरद कौशिक जी महासचिव श्री बाबूलाल जायसवाल जी सदस्य स्थायी समिति श्री राजीव जायसवाल जी जिलाध्यक्ष कलार महासभा श्री संतोष जायसवाल जी (बालु)अध्यक्ष बम्हनीडीह परिक्षेत्र योगेश जायसवाल (क्षेत्रीय सचिव, कन्नौजिया कलार समाज), रजनीकांत, क्षेत्रीय सचिव कन्नौजिया कलार समाज एवं राजपाल (पुरस्कृत शिक्षक), राजेंद्र कुमार जायसवाल जी चाम्पा श्री प्यारेलाल जायसवाल जी, डॉ. सुनील जायसवाल,जी श्री सीताराम जायसवाल, आशीष जायसवाल, गजेंद्र जायसवाल, शैलेंद्र जायसवाल, रामनाल कलार, आर्यन जायसवाल, विशाल जायसवाल, टेकस्वर प्रसाद जायसवाल, शशि जायसवाल, मनोज कुमार जायसवाल, सुनील जायसवाल, लव कुमार जायसवाल, रामभरोस जायसवाल राजेंद्र प्रसाद जायसवाल (मीडिया प्रभारी), प्रगतिशील जायसवाल कलार समाज सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय जन उपस्थित रहे।
“एकता ही हमारी शक्ति है” – जितेंद्र जायसवाल
अपने उद्बोधन में श्री जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और सहयोग की भावना है। उन्होंने सभी समाजजनों से आग्रह किया कि “किसी भी सामाजिक कार्यक्रम को मिलजुलकर मनाना ही सच्ची सेवा है। जब हम एकजुट रहेंगे, तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।”
रतनपुर बिलासपुर में होगा कल्चुरी कलार महोत्सव – 9 नवम्बर को भव्य आयोजन

कार्यक्रम के अंत में सामाजिक प्रमुख श्री मनोज राय, श्री विजय जायसवाल एवं श्री जितेन्द्र जायसवाल श्री बाबूलाल जायसवाल श्री सीताराम जायसवाल,आशीष जायसवाल एवं श्री राजीव जायसवाल ने आगामी कल्चुरी कलार महोत्सव की जानकारी बताया कि यह भव्य आयोजन दिनांक 9 नवम्बर 2025, दिन रविवार, प्रातः 9 बजे से कुलदेवी मां महामाया मंदिर प्रांगण, रतनपुर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न होगा।
उन्होंने उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक परिवार स्वजातीय बंधुओं को भाग लेकर समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपरा को नई दिशा देंने में योगदान दे
मनोज राय ने कहा – “आज आवश्यकता है कि हम सब एकजुट रहकर समाज की प्रगति में सहभागी बनें। एकता में ही हमारी पहचान और शक्ति है।

समाज की एकता और संस्कृति का संदेश विजय जायसवाल ने कहा कि
कार्यक्रम ने न केवल भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती को श्रद्धा से मनाने का अवसर दिया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग को संगठित होकर अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाना चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने समाज की उन्नति और एकता के लिए सामूहिक संकल्प लिया। और अधिक से अधिक सामाजिक बंधुओं पहुंचने की अपील किया कार्यक्रम के बाद भगवान सहस्त्रबाहु जयंती का मिठाई नारियल प्रसाद का वितरण किया गया कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन एवं समापन की घोषणा श्री बाबूलाल जायसवाल ने किया।









