बिलासपुर संवाददाता – रोशनी सोनी
गुरुद्वारा महंत बाड़ा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के पंडित राम जोशी सतनामी गुरु बाबा घासीदास जी के सतनाम संदेश के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आगामी धार्मिक यात्राओं पर रवाना हो रहे हैं।
दिनांक 9 व 10 नवम्बर 2025 को वे देवरिया जिला (उत्तर प्रदेश) एवं सोनपुर मेला (बिहार राज्य) में आयोजित दिव्य सत्संग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सतनाम संदेश का प्रसार करेंगे।
इसके पश्चात पंडित राम जोशी 14, 15 व 16 नवम्बर 2025 को मारवाड़, राजस्थान के खवासपुरा में आयोजित तीन दिवसीय सरबरा एवं दिव्य सत्संग कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल के रूप में शामिल होकर सतनाम प्रवचन देंगे।
उनके इस सत्संग व प्रवचन कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु बाबा घासीदास जी के सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता के संदेश को समाज के कोने-कोने तक पहुँचाना है।
संत समाज ने पंडित राम जोशी को आशीर्वाद देते हुए उनके इस आध्यात्मिक अभियान की सफलता की मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं।









