-महाभण्डारा के साथ निर्विघ्न संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव
अर्जुन झा/जगदलपुर:-
रेल्वे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर का 50वां वार्षिकोत्सव तीन दिवसीय धूमधाम के साथ मनाया गया। मंगलवार को वार्षिकोत्सव समारोह की शुरूआत की गई। अंतिम दिन गुरुवार को महाभण्डारा का आयोजन किया गया। खिचड़ी का महाभोग हनुमान जी को अर्पित किया गया।

रेल्वे कॉलोनी में स्थित हनुमान मंदिर के समीप आयोजित महाभण्डारा में हजारों की संख्या में भक्तों ने शामिल हो कर महाभोग प्राप्त किया। इस इलाके का वातावरण हनुमान भक्तिमय में रंगता नजर आया।
महाभण्डारा के साथ निर्विघ्न वार्षिकोत्सव की समाप्ति हुई।









