Home मुख्य ख़बरें राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: जानिए इस दिन का महत्व और बचाव के...

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: जानिए इस दिन का महत्व और बचाव के उपाय

37
0

हर वर्ष 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच एवं रोकथाम की जानकारी देना है। भारत में यह दिन पहली बार वर्ष 2014 में मनाया गया था, जब तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इसकी शुरुआत की थी।

कैंसर क्यों है घातक?
कैंसर शरीर की कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि है, जो शरीर के किसी भी भाग में फैल सकती है। समय पर पहचान और इलाज ना हो तो यह घातक हो सकता है। भारत में हर साल लाखों लोग कैंसर से ग्रसित होते हैं और कई की मृत्यु भी हो जाती है, जिसका बड़ा कारण जागरूकता की कमी और देर से जांच है।

जागरूकता क्यों जरूरी है?
– शुरुआती चरण में कैंसर का पता लगने पर इलाज संभव है।
– धूम्रपान, तम्बाकू, शराब, अस्वास्थ्यकर खानपान और जीवनशैली जैसे कारणों से कैंसर की संभावना बढ़ती है।
– नियमित हेल्थ चेकअप, हेल्दी लाइफस्टाइल और सही जानकारी कैंसर से बचाव में मदद कर सकती है।

बचाव के उपाय:
– तंबाकू और धूम्रपान से बचें
– नियमित व्यायाम करें
– फल, सब्ज़ियां और पोषक आहार लें
– समय-समय पर मेडिकल जांच कराएं
– किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here