70-80s के दशक की फेमस एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर सुलक्षणा पंडित (Sulakshana Pandit) ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. 06 नवंबर यानी गुरूवार को एक्ट्रेस का निधन हो गया है. सुलक्षणा के भाई व म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने मीडियो को उनके निधन की दुखद सूचना की पुष्टि किया है. अपनी अदाकारी से उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम करके फैंस का दिल जीता है.
बता दें कि सुलक्षणा पंडित (Sulakshana Pandit) ने नानावती अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली हैं. उनके भाई ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें कार्डिक अरेस्ट आया था. अपनी खूबसूरती और सुरीली आवाज के लिए भी वह इंडस्ट्री में खूब लोकप्रिय रहीं हैं. उनका जन्म 12 जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक संगीतमय परिवार में हुआ था.
एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित ने मात्र 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था. उन्होंने साल 1975 में फिल्म ‘उलझन’ (Uljhan) से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसमें उनके साथ संजीव कुमार थे. एक्ट्रेस के पिता प्रताप नारायण पंडित एक कुशल शास्त्रीय गायक थे और उनके चाचा पंडित जसराज मशहूर शास्त्रीय गायक थे. यही कारण है कि संगीत का हुनर सुलक्षणा को विरासत में मिला था.









