Home चर्चा में दलपत सागर की शान पर बट्टा, वाहन में नशाखोरी

दलपत सागर की शान पर बट्टा, वाहन में नशाखोरी

7
0

बस्तर संवाददाता अर्जुन झा 

= पास खड़े लावारिस कंडम वाहन को बना लिया बार =
जगदलपुर। नगर के लोगों की प्रमुख सैरगाह और ऐतिहासिक जलाशय दलपत सागर के नजदीक लावारिस हालत में पड़े एक कंडम वाहन को शराबियों द्वारा निजी बार के रूप में उपयोग किया जा रहा है। इससे दलपत सागर की साख पर तो बट्टा लग ही रहा है, इन असामाजिक तत्वों से महिला सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो गया है।
दलपत सागर के मुहाने पर एक कंडम वाहन कई माह से लावारिस हालत में खड़ा है। इस वाहन के अंदर बैठकर असामाजिक तत्व शराब और गांजा का सेवन करते हैं। वाहन को प्राइवेट बार का रूप दे दिया गया है। शाम ढलते ही यहां नशेड़ियों की आमद रफ्त शुरू हो जाती है। ये तत्व वाहन में बैठकर शराब पीते हैं और गांजे का दम लगाते हैं। आसपास के लोग बताते हैं कि इसी वाहन में बैठकर कुछ लोग गांजा भी बेचते हैं। सुबह शाम लोग सपरिवार दलपत सागर में सैर करने आते हैं। सैर करने आने वाली महिलाओं और युवतियों पर वाहन में बैठकर नशाखोरी कर रहे असामाजिक तत्व फब्तियां कसते हैं छेड़खानी करते हैं। नगर निगम दलपत सागर की साफ सफाई और उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का पूरा प्रयास कर रहा है किंतु ऐसे लोग इस स्थल को बदनाम करने पर तुले हैं। इसी रस्ते से धरमपुरा और इंजीनियरिंग कॉलेज जाने वाले कर्मचारी छात्र भी निकलते हैं। इन लोगों को इस जगह पहुंचते ही नशेड़ियों से खतरे का अंदेशा बना रहता है। कई संगठन जो रात के समय दलपत सागर स्थल के आसपास गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित करते हैं, उनका भी कहना है कि पुलिस ऐसे स्थल पर ऐसे कृत्य करने वाले लोगों पर लगाम लगाए वाहन को उस स्थल से हटाए। यह इलाका कोतवाली थाना के कार्य क्षेत्र में आता है।कोतवाली पुलिस गश्त के दौरान असमाजिक तत्वों के ऐसे कारनामे पर लगाम लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here