बिलासपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर, सोनार पारा सोनी परिवार संतोष सोनी चिट्टू वरिष्ठ पत्रकार के यहां उनके निवास मे 7 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का आरंभ,,,
श्रीमद् भागवत कथा का पहला दिन आज भव्य कलश यात्रा सोनार पारा से भ्रमण करते महामाया मंदिर कुंड से जल भर पुरे विधि विधान पूजा कर नगर घूमते कथा स्थान सोनार पारा पहुंचा यहाँ कलश स्थापना कर प्रथम दिवस की कथा प्रारंभ हुई , जिसमें कथावाचक आचार्य पंडित तारेन्द्र कृष्ण महाराज ने भागवत के महत्व, भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य शरीर की महिमा और कथा श्रवण से होने वाले लाभ बताए। कथा शुरू होने से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई और कथा में धुंधकारी और गोकर्ण की कथा जैसे प्रसंगों का वर्णन किया गया।
पहले दिन की मुख्य बातें
कथा का महत्व: कथावाचक ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और समाजधर्म का ज्ञान देती है। इसे सुनने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और भक्त मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। सोनार पारा मे हो रहे भागवत कथा मे सोनी परिवार ने सभी नगर के श्रद्धालू, भक्त गण से निवेदन अनुरोध किया हैं की इस पुनीत कार्य मे कथा श्रवण कर अपना जीवन धन्य बनाये,, परिवार के मुख्य यजमान श्री मति करुणा सोनी, कमल नारायण सोनी -ममता सोनी, अशोक सोनी -रानी सोनी, संतोष सोनी – राजेशवरी सोनी, व बच्चे निहाल, नेहा सोनी जी हैं,,!!!
सोनी परिवार में श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ एक विशेष धार्मिक आयोजन के रूप में हो रहा है,
श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत कथावाचक के संकल्प के साथ हुई है। ऐसी कथाओं को जन्मों के पुण्य के फलस्वरूप ही सुनने का अवसर मिलता है।
कथा के नियम: भागवत कथा को सुनने के लिए कोई विशेष नियम नहीं होते, इसे कभी भी सुना जा सकता है। यह कथाएं धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की होती हैं।
आयोजन का महत्व: यह आयोजन सोनी परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम है,











