Home चर्चा में वन्दे मातरम् की गूंज: 150वीं वर्षगांठ पर अधिवक्ताओं ने दिखाई देशभक्ति की...

वन्दे मातरम् की गूंज: 150वीं वर्षगांठ पर अधिवक्ताओं ने दिखाई देशभक्ति की एकजुटता

12
0

रोशनी सोनी/बिलासपुर –

राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला बिलासपुर के अधिवक्ताओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ इस ऐतिहासिक दिवस का उत्सव मनाया। बंकिमचंद्र चटर्जी जी द्वारा रचित इस अमर गीत की वर्षगांठ पर अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय परिसर में इस कार्यक्रम का आयोजन कर सामूहिक रूप से वन्दे मातरम् का गायन किया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता मिथलेश कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर बाजपेयी, गोविंद तिवारी, सुरेश कुमार पाण्डेय, चन्द्र प्रदीप बाजपेयी, मनोज सिंह ठाकुर, राहुल गोस्वामी, रजनीश तिवारी, जय लाल यादव, अमित बाजपेयी, सज्जन तिवारी, मीनाक्षी राठौर, शिल्पी जोशी, कविता आर्या, साक्षी सिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

सभी ने राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन कर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण निर्मित किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने बंकिमचंद्र चटर्जी के योगदान और वन्दे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत हमारे स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा रहा है और आज भी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना हुआ है।

अंत में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेंगे और वन्दे मातरम् की भावना को जीवन में उतारेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here