अर्जुन झा/जगदलपुर –
चन्दैय्या मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल चर्च (लाल चर्च) जगदलपुर के द्वारा 92वां स्थापना दिवस चर्च भवन में शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रेव्ह. शाम्यूएल सुना जी के द्वारा वचन पर मनन किया गया एवं आराधना का संचालन रेव्ह. लॉरेंस दास जी ने किया इस अवसर पर सर्वप्रथम कलीसिया के उन प्रिय जनों को स्मरण किया गया जो गतवर्ष प्रभु में सो गए उन प्रियजनों को भावात्मक श्रद्धांजलि दी गई, संडे स्कूल के बच्चों द्वारा मसीही गीत वह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसे सभी उपस्थित समाज के सदस्यों द्वारा सराहा गया तत् पश्चात शासकीय व अशासकीय कर्मचारियों का जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सोशल समिति अध्यक्ष मनीष सीरिल ने बताया कि इस पावन अवसर पर– रजनीन्द्र डेनियल व श्रीमती मीना सेनापति के द्वारा लाल चर्च के इतिहास की जानकारी समाज को दी गई जिसे श्रीमती अनुषा जॉन, ह्यूबर्ट जेनसन सोमा, रजनीन्द्र डेनियल व प्रियश दयाल के द्वारा लिखा गया था। इस अवसर पर इतिहास पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन सम्मानीय अतिथियों के द्वारा किया गया।
समाज के सभी लोगों के द्वारा लाल चर्च प्रांगण में मोमबत्ती प्रज्वलित कर उन पूर्वजों को स्मरण किया गया जिन्होंने लाल चर्च भवन को बनाने में तन मन धन से सहयोग किया जो आज हमारे बीच नहीं रहे। अंत में केक काटकर और समाज के लोगों को स्वल्पाहार के साथ आतिशबाजी कर 92वाँ स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से संपन्न किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती जॉयस लॉरेंस सिंग ने किया। सोशल समिति अध्यक्ष मनीष सीरिल ने सोशल समिति के तमाम सदस्यों का भी आभार माना जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। 92 वर्षों कि इस आस्था यात्रा को यादगार बनाते हुए चर्च के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन केवल वर्षगांठ नहीं बल्कि कृतज्ञ और सेवाभाव का प्रतीक है जो आने वाले पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा। स्थापना दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में चर्च संचालन समिति अध्यक्ष श्री प्रवीण लाल, मिशन सोसायटी अध्यक्ष जोयल बेचक,भूतपूर्व समिति अध्यक्ष नोएल पुरुषोत्तम, भूतपूर्व संचालन समिति अध्यक्ष अरुण भूषणम, भूतपूर्व संचालन समिति अध्यक्ष निखिल राज दास और ग्रामीण क्षेत्र से आए हमारे पासवान और मिशनरी उपस्थित रहे।









