अर्जुन झा/जगदलपुर। बस्तर के लोकप्रिय आदिवासी नेता और बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी को अनुसूचित जाति जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने और आज शपथ लेने पर आज उन्हें नगरनार महिला मोर्चा बीजेपी अध्यक्ष गीता मिश्रा और उनके साथी संगीता महाराणा, सुनीता बेसरा, पप्पी नाग, सदस्य महिला मोर्चा, शालिनी तिवारी सहित दर्जनों महिला मोर्चा बीजेपी पदाधिकारियों ने बधाई दी। इस अवसर पर स्वागत से अभिभूत अध्यक्ष श्री मंडावी ने कहा कि महिला मोर्चा की हमारी सदस्य बहनें पार्टी की रीढ़ हैं इनके कार्यों की बदौलत ही देश में नारी शक्तियां मजबूत हुई है।









