Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सर्दी, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सर्दी, तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना

118
0

रायपुर –

छत्तीसगढ़ में लोगों को आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंडी का सामना करना पड़ सकता है. प्रदेश के तापमान में गिरवाट होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरवाट हो सकती है. वहीं राजधानी में रात का पारा भी लगभग 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी दी कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास गिरावट होने की संभावना है. आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here