Home खेल भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 का निर्णायक मुकाबला आज, बुमराह रच सकते हैं...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 का निर्णायक मुकाबला आज, बुमराह रच सकते हैं इतिहास

90
0

इस वक्त भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. 4 मुकाबले हो चुके हैं और अब 8 नवंबर यानी आज सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबलाब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा. भारत सीरीज में 2-1 से आगे है और जीत के साथ मुकाबला अपने नाम करना चाहेगा. बारिश से पहला मैच रद्द होने और दूसरे में हार झेलने के बाद टीम इंडिया ने शानदार कमबैक किया और लगातार दो मैच जीतकर बढ़त हासिल की है. गाबा के मैदान पर उतरकर आज जसप्रीत बुमराह एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इतिहास रचने के लिए उन्हें सिर्फ एक विकेट की दरकार है.

दाएं हाथ के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह एक ऐसा कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं, जो आज तक किसी भी भारतीय गेंदबाज ने हासिल नहीं किया. अगर बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टी20 मैच में सिर्फ 1 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह भारत की ओर से तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, ODI और T20I) में 100-100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो बताता है कि बुमराह तीनों फॉर्मेट में कितने असरदार बॉलर हैं. उनके पहले कोई भी भारतीय ये कमाल नहीं कर पाया है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here