Home चर्चा में रन फॉर यूनिटी मार्च बना ऐतिहासिक पल…

रन फॉर यूनिटी मार्च बना ऐतिहासिक पल…

13
0

संवाददाता – चित्रंजय पटेल 

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने बासीन रैली का किया स्वागत…

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की १५० वीं जयंती पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी मार्च समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ऐतिहासिक पल नजर आ रहा था।
रन फॉर यूनिटी मार्च पवित्र तुरी धाम से शुरु होकर शक्ति नगर के लिए प्रस्थान हुई जिसका तुरी धाम के बाद ग्राम बासीन में अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष दुलीचंद साहू, अरुणोदय मॉडल कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधक पुष्पेंद्र चंद्रा, सुरेश जायसवाल सदस्य किशोर न्याय बोर्ड के साथ स्कूल परिवार के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया, तब पूरा वातावरण भारत माता की जय…वंदे मातरम्, छत्तीसगढ़ महतारी की जय तथा सादर वल्लभ भाई पटेल अमर रहे के उद्घोष से गूंज रहा था।
विदित हो कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के १५० वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में देश के प्रति सरदार पटेल के योगदान को अभिनंदन करने के लिए एकता के लिए दौड़ के द्वारा जन जन को जागरूक करने का सात दिवसीय कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में शक्ति जिला प्रशासन के मार्गदर्शन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा महादेव की नगरी तुरी धाम से शक्ति नगर के लिए रन फॉर यूनिटी मार्च को सांसद कमलेश जांगड़े के साथ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने झंडा दिखाकर प्रारंभ किया गया जिसमें आम जन, जन प्रतिनिधि, शासकीय कर्मचारी,अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here