Home चर्चा में कर्मचारियों की जिम्मेदारी तथा राजनैतिक दलों के सहयोग से जिले में होगा...

कर्मचारियों की जिम्मेदारी तथा राजनैतिक दलों के सहयोग से जिले में होगा विशेष गहन पुनरीक्षण – कलेक्टर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026

5
0

मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव 

एमसीबी/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। आयोग द्वारा जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार जिले में एसआईआर का कार्य 28 अक्टूबर, 2025 से प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट ने 3 नवम्बर 2025 को नगर निगम सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बीएलओ, सुपर वाईजर, मास्टर ट्रेनर तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


सभागार में राजनीतिक दलों की बैठक लेकर एसआईआर के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) का दायित्व से अवगत कराते हुए कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना फार्म वितरित करेंगे और प्राप्त गणना फार्म पर अपने अभिमत के साथ आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एक बड़ी प्रक्रिया है और पूरी तरह से पारदर्शी है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे एसआईआर के दौरान अपने बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलओ) नियुक्त करें और इस कार्य में बीएलओ को पूरा सहयोग दें।


निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी लिंगराज सिदार ने बताया कि एसआईआर में जिले के सभी मतदान केन्द्रों के लिये नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक उपलब्ध कराएंगे और गणना पत्रक भरवा कर वापस प्राप्त करेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसआईआर के तहत निर्धारित किए गए मतदाताओं का वर्गीकरण सहित आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी और निर्देशों की प्रतियां भी उपलब्ध कराया।
बैठक में कांग्रेस से ओम प्रकाश, मो. नसीम अख्तर, गुलाम साबिर, प्रशांत धीरज, शिवांश जैन, मो. शहाबुदीन, रज्जाक खान, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से नंद कुमार सिंह, शेख इस्माइल, शशि राज सिंह, भारती जनता पार्टी से बाबू मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, सोमनाथ प्रधान सहित बीएलओ घनश्याम यादव, सुनील कुमार यादव, देवी प्रसाद काठे, तिरीथ राम साहू, रमाकांतधर द्विवेदी, परमा नंद यादव, सहायक शिक्षक हिनेंद्र कुमार मंडावी, आलम सिंह, कृष्ण कुमार, नितेश कुमार, कुमारी धनमत पडोती, आगंनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती वर्षा रानी, छाया सिंह, राजकुमारी, रजनी कुर्रे, मुमताज, अंजु सिंह पैकरा, यासमीन, नीरा सोनी, संध्या महल अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए जारी किए गए शेड्यूल से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एसआईआर की तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2025, गणना अवधि (घर-घर जाकर सत्यापन) कार्य 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण-पुनर्व्यवस्थापन 04 दिसम्बर 2025, नियंत्रण तालिका का अद्यतीकरण और ड्राफ्ट रोल की तैयारी 05 दिसंबर से 08 दिसम्बर 2025, मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 09 दिसम्बर 2025, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 09 दिसंबर से 08 जनवरी 2026, नोटिस जारी करना, सुनवाई और सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों और आपत्तियों का निपटारा ईआरओएस द्वार एक साथ किया जाएगा, इसके लिए 09 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 निर्धारित है। मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जांच करना तथा अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करने के लिए 03 फरवरी 2026 और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here