लखनपुर संवाददाता विकासअग्रवाल।
अंबिकापुर।
आज दिनांक 8 नवंबर 2025 सुबह 11:00 बजे अग्रसेन चौक अंबिकापुर में सर्व समाज संभागीय अग्रवाल महासभा सरगुजा अंबिकापुर श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर के तत्वाधान में अमित बघेल के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया उक्त धरना प्रदर्शन में सभी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सेदारी ली विशाल जन सैलाब एकजुट होकर उस आताताई मंदबुद्धि मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं अनर्गल बातों के जनता के मन में आक्रोश पैदा करने वाले अमित बघेल का सामूहिक रूप से विरोध करते हुए अपने गुस्से को मंच के माध्यम से शासन और प्रशासन के समक्ष रखा और मनोज अग्रवाल प्रवक्ता श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर युवा संभागीय अध्यक्ष एवं शुभम अग्रवाल श्री अजय अग्रवाल पूर्व सभापति नगर निगम अंबिकापुर के द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि वास्तव में अमित बघेल को शासन एवं प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है अन्यथा क्या हमारे छत्तीसगढ़ की पुलिस इतनी पंगु है की एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उसे नहीं पकड़ पा रही है और उपस्थित जन सैलाब को अवगत भी कराया कि यदि हम अपनी पहचान तो हम शासन और प्रशासन को भी सर्व समाज की ताकत से अवगत करा सकते हैं
उसी के साथ सुदर्शन अग्रवाल जी नरेंद्रगढ़ से आए थे उन्होंने बताया विस्तार पूर्वक कि वास्तव में बघेल कौन है और उनकी मंशा क्या रही है और कहां से वह छत्तीसगढ़ आए थे उन्होंने जोर देते हुए बोला भी कि जब हमारा जन्म इसी भूमि पर हुआ है यही हमारी मातृभूमि है तो हमें बाहरी करने वाला और शरणार्थी कहने वाला अमित बघेल कौन होता है साथ में सिख समाज से आए टीटू भाई ने भी अपने वक्तव्य दिए आलोक दुबे जी ब्राह्मण समाज से भी जैन समाज से जैन समाज की मुखिया द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया और वहां उपस्थित जन सैलाब ने अमित बघेल मुर्दाबाद के नारे जमकर लगाए अग्रसेन चौक में धरना प्रदर्शन के बाद उपस्थित जन सैलाब ने समूचे शहर में रैली निकाली अंत में घड़ी चौक पर पहुंचकर अमित बघेल का पुतला दहन किया और वहां सी.एस.पी. अमोलक सिंह को ज्ञापन सौंपा और अवगत कराया गया की यदि 72 घंटे के अंदर अमित बघेल की गिरफ्तारी नहीं होती है तो इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा

छत्तीसगढ़ बंद करने का आह्वान भी किया गया लगभग यदि सभी समाज की उपस्थिति देखी जाए 1500 से 2000 व्यक्तियों की उपस्थिति थी उक्त धरना प्रदर्शन का आयोजन सफलता पूर्ण रहा । विशाल धरना प्रदर्शन की समस्त जानकारी प्रवक्ता मनोज अग्रवाल अग्रवाल सभा अंबिकापुर के द्वारा एकत्रित कर भेजी गई।









