Home चर्चा में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ मे आराधना साहू को निबंध प्रतियोगिता मे...

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ मे आराधना साहू को निबंध प्रतियोगिता मे मिला तीसरा स्थान

13
0
जांजगीर संवाददाता – योगेन्द्र राठौर
 विश्वविद्यालय के कुल उत्सव  कार्यक्रम मे कुलपति डॉ. एल. पी. पटेरिया ने आराधना साहू को प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र दे कर किए सम्मानित। 
जांजगीर ~   8 नवम्बर को शहीद नंद कुमार पटेल  विश्वविद्यालय रायगढ़ मे  कुल उत्सव कार्यक्रम  का आयोजन किया गया जहाँ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया की अध्यक्षता मे जनप्रतिनिधि, छ. ग. के सभी सम्बन्ध महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर,  विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित थे। निबंध, भाषण, चित्रकला, लोक नृत्य प्रतियोगिता ये चार विधाओं मे महाविद्यालय व जिला स्तर पर आयोजन पश्चात विश्वविद्यालय स्तर  पर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे निबंध प्रतियोगिता मे आराधना साहू को विश्वविद्यालय मे तीसरा स्थान मिला,  आराधना साहू ग्राम -देवलापाठ, जिला कोरबा निवासी है भाजपा नेता झाम लाल साहू की भतीजी है तथा शासकीय जाजल्वदेव कन्या महाविद्यालय जांजगीर मे M. Sc. की छात्रा है जो विकसित भारत विजन 2047 पर निबंध लिखी थी। वर्ष मे एक बार होने वाले विश्वविद्यालय के कुल उत्सव कार्यक्रम मे आराधना साहू को कुलपति डॉ ललित प्रकाश पटैरिया एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति पत्र दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here