Home चर्चा में बीईओ यादव ने ली विभागीय बैठक

बीईओ यादव ने ली विभागीय बैठक

6
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

बकावंड। विकासखंड बकावंड शिक्षा कार्यालय में सर्व संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने ली।
बैठक में खंड स्रोत समन्वयक सोहन सिंह कश्यप व अपार आईडी के नोडल प्रभारी चंद्रशेखर नायडू उपस्थित थे। बैठक में आधार अपडेशन, अपर आईडी विनोबा एप अपडेशन, मध्यान्ह भोजन की प्रतिदिन प्रविष्टि आदि कार्यवाही प्रतिदिन समय सीमा में पूर्ण कराने बाबत सभी संकुल शैक्षिक समन्वयकों को निर्देशित किया गया। श्री यादव ने कहा कि कि किसी भी प्रकार से यदि लापरवाही या अरोचकता प्रकाश में आएगी तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। उच्च कार्रवाई हेतु वरिष्ठ कार्यलय को नाम प्रस्तावित किया जाएगा। विकासखंड बकावंड के समस्त शैक्षणिक संस्था प्रभारी को सूचित किया गया है कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन शत प्रतिशत समय सीमा में पूर्ण किया जाना है। नियमित समय में शाला में अपनी उपस्थिति सभी सुनिश्चित करेंगे। अपार आईडी एवं विनोबा ऍप अपडेशन हेतु समस्त संस्था प्रभारी व संकुल शैक्षिक समन्वयको का उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here