बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
दल्लीराजहरा :- जायसवाल समाज के संगठन मंत्री श्याम जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 11 नवंबर दिन मंगलवार को जायसवाल समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जयंती मनाया जायेगा। पूजन कार्यक्रम जायसवाल भवन वार्ड क्रमांक 19 में सुबह 08 बजे शुरू किया जाएगा। जिसमें भगवान सहस्त्रबाहु बाहु जी व बुढ़िया माई का पूजन किया जायेगा। दोपहर 12 बजे से वार्ड क्रमांक 09 स्थित गायत्री मंदिर में समाज का मिलन समारोह आयोजित होगा। जिसमें समाज के वरिष्ठों का सम्मान कार्यक्रम व भोज का आयोजन होगा। पहली बार इस कार्यक्रम को भव्य रूप में किया जा रहा है। इसमें दल्लीराजहरा,कुसुमकसा,डौंडी,कच्चे,भानुप्रतापपुर,बडगांव,कांकेर के सभी जायसवाल समाज के सदस्य परिवार सहित सम्मिलित होगे।









