सोने और चांदी की वायदा कीमतों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर दिसंबर डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की कीमत मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक पर बीते सत्र के मुकाबले 1.17 प्रतिशत उछलकर 1,22,479 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। इसी समय दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी की वायदा कीमत बीते सत्र के मुकाबले 1.92 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 1,50,558 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
महानगरों में आज सोने का हाजिर भाव
- goodreturns के मुताबिक, 10 नवंबर को दिल्ली में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,337 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,310 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,257 प्रति ग्राम है।
- आज मुंबई में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,322 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,295 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,242 प्रति ग्राम है।
- कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,322 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,295 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,242 प्रति ग्राम है।
- चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,448 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,410 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,515 प्रति ग्राम है।









