Home चर्चा में डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में साइंस एग्जिबिशन, फन फेयर और फैंसी ड्रेस...

डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में साइंस एग्जिबिशन, फन फेयर और फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का भव्य आयोजन

6
0

-बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह से गूंज उठा विद्यालय परिसर

जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ जांजगीर। दिनांक 08 नवंबर 2025, शनिवार को डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल, जांजगीर में विज्ञान मेला (Science Exhibition), आनंद मेला (Fun Fair) और फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि श्री उदयन बेहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) जांजगीर-चांपा तथा अध्यक्षता श्री किशन कश्यप, सरपंच ग्राम पेंड्री ने की।

अतिथियों का प्रेरक संदेश

कार्यक्रम के दौरान श्री उदयन बेहार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपने और यातायात नियमों के पालन की अपील की। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना केवल नियम नहीं, जीवन रक्षा का उपाय है।

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की अद्भुत रचनाएँ

साइंस एग्जिबिशन में छात्रों ने अपने ज्ञान और रचनात्मक सोच का परिचय देते हुए कई आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए।
थर्मल प्रोजेक्ट, सिंधु घाटी सभ्यता मॉडल, टैरिफ वार मॉडल, कॉमर्स सिटी मॉडल, वॉटर साइकिल मॉडल और इंडियन आर्मी से जुड़े तकनीकी मॉडल जैसे प्रयोगों ने सबका ध्यान खींचा। पालकों और अतिथियों ने बच्चों की मेहनत की सराहना की।

फैंसी ड्रेस में नन्हे कलाकारों की चमक

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने महापुरुषों, देवी-देवताओं और राष्ट्रीय नायकों का वेश धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। मंच पर उनकी आत्मविश्वासपूर्ण अदाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आनंद मेले में स्वाद और उत्साह का संगम

आनंद मेले में बच्चों ने स्वयं के बनाए खाद्य व्यंजन, खेल और हस्तशिल्प स्टॉल लगाकर अभिभावकों और आगंतुकों का स्वागत किया। मेले में बच्चों और पालकों की सहभागिता ने पूरे विद्यालय वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

शिक्षकों का सराहनीय योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिवम सर, आशीष पांडे, आदर्श सर, संजय सर, वर्षा राठौर, रुचि पांडे, लिखेश्वरी मैडम, सपना सिंह, मसीह मैडम, सुशीला राकेश, प्रतीक्षा मैडम, प्रगति मैडम, कामिनी मैडम, शुक्ला मैडम, नैना मैडम, मनीष सर, सरस्वती मैडम सहित समस्त शिक्षकों का समर्पण सराहनीय रहा।

प्राचार्य ने व्यक्त किया आभार

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य श्री रवि शंकर निर्मलकर एवं उप प्राचार्य श्रद्धा ऋतु निर्मलकर ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, पालकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here