Home चर्चा में नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष ने संचालक नगरीय प्रशासन को लिखा पत्र

नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष ने संचालक नगरीय प्रशासन को लिखा पत्र

218
0

सक्ती संवाददाता – दीपक ठाकुर 

बाराद्वार:
नगर पंचायत बाराद्वार के नेता प्रतिपक्ष अभिषेक राय ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी, संचालक नगरीय प्रशासन, संयुक्त संचालक एवं कलेक्टर को पत्र लिखकर वार्ड क्रमांक 1 से 4, 9, 11 और 13 के निवासियों की समस्या उठाई है।

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि इन वार्डों में वर्ष 2015 से पूर्व घास भूमि पर मकान बनाकर रह रहे लगभग 400 परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ पाने के पात्र हैं, परंतु अब तक उन्हें आवास स्वीकृति नहीं मिली है।

प्रशासन द्वारा यह कहते हुए मामला लंबित रखा गया है कि घास भूमि पर पट्टा के बिना शासन से स्वीकृति संभव नहीं है, जिसके चलते हितग्राहियों में असंतोष व्याप्त है।

अभिषेक राय ने अपने पत्र में मांग की है कि शासन द्वारा इन परिवारों को घास भूमि पर पट्टा स्वीकृत कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें स्थायी आवास की सुविधा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here