Home चर्चा में समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश – धान खरीदी, डीएमएफ,...

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश – धान खरीदी, डीएमएफ, पोर्टल और विभागीय कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा

7
0
एमसीबी संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
एमसीबी// जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों, पीएम-सीएम पोर्टल, जन शिकायत और सरगुजा प्राधिकरण के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर नवंबर माह में सभी प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए गए।
धान खरीदी पर किया गया विशेष फोकस
धान खरीदी सीजन 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि खरीदी कार्य 15 नवम्बर से शुरू होगा। खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित रहे, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। घुटरीटोला, चांटी, घुघरी और बौरीडांड जैसे संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी दल तैनात किए जाएंगे तथा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने सुरक्षा बलों की तैनाती, अग्निशमन यंत्र, पेयजल, शेड, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता व प्रकाश व्यवस्था की अनिवार्यता पर जोर दिया। धान केवल पंजीकृत किसानों से खरीदा जाएगा और अनियमितता या दलाली पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में होगा।
कृषि, पशुपालन उद्यानिकी व रबी सीजन की तैयारी को लेकर की समीक्षा
कलेक्टर ने कृषि, पशुपालन और उद्यानिकी विभाग को रबी सीजन की तैयारियों व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। किसानों को धान के साथ अन्य फसलों की ओर प्रेरित करने, बीज-उर्वरक वितरण की निगरानी, तथा ऑयल पाम क्षेत्र विस्तार पर बल दिया गया।
इसके साथ ही वेटनरी विभाग को गोधन योजना, बकरी पालन, मछली पालन केंद्र स्थापना और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश मिले।
विभागीय योजनाएं व जनकल्याण कार्यों की हुई समीक्षा
सिरौली, साईं मंदिर, सिद्ध बाबा और हरचौका में ट्रस्ट गठन, मनेंद्रगढ़ में नर्सिंग कॉलेज, चिरमिरी न्यायालय व आवास निर्माण, उद्यानिकी कॉलेज, डीएवी स्कूल और सीमांकन कार्यों की समीक्षा की गई। पीएम/सीएम आवास निर्माण नवंबर अंत तक पूर्ण करने, अपात्र लाभार्थियों से वसूली और पात्र सूची अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने बताया कि 20 नवम्बर के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एमसीबी दौरा संभावित है, इसलिए सभी विभाग अपने कार्य समय पर पूर्ण करें। 13 नवम्बर को जैम पोर्टल प्रशिक्षण और 15 नवम्बर को त्म्व्ै प्रशिक्षण आयोजित होगा। महिला स्व सहायता समूहों को कुक्कड़ व बकरी पालन से जोड़ने, हसदेव ब्रांड के तहत दुकानों की स्थापना, जनजाति गौरव दिवस मनाने, पीएम सूर्य घर योजना और लोक कला महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
वहीं समाज कल्याण विभाग ने बताया कि दिव्यांगजनों को पदोन्नति में 3ः और भर्ती में 7ः आरक्षण मिलेगा। 18 नवम्बर को सभी संस्थाओं में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अमृत मिशन, जल प्रदाय योजना, पीएमजीएसवाई रोड, उद्योग व आयुष विभाग सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समय पालन और डिस्ट्रिक्ट ग्रुप में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता डोंगरे, अनिल कुमार सिदार, विनायक शर्मा, इंद्रा मिश्रा सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here