हर साल 12 नवंबर को राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Bird Day – India) मनाया जाता है। यह दिन हमारे पर्यावरण की अद्भुत सौंदर्य और जैव विविधता का प्रतीक माने जाने वाले पक्षियों के संरक्षण और महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में पक्षियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा करना और विलुप्त होती प्रजातियों को बचाने की दिशा में कदम उठाना है।
भारत का राष्ट्रीय पक्षी: मोर
भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर (Indian Peafowl) है, जो सुंदरता, गौरव और संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। मोर न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह जैव विविधता का भी अभिन्न हिस्सा है।
राष्ट्रीय पक्षी दिवस का महत्व:
– पक्षियों की घटती संख्या और उनके रहवास क्षेत्रों की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करना।
– वन्यजीव संरक्षण के महत्व को समझाना।
– लोगों को प्रेरित करना कि वे अपने आसपास पक्षियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाएं।
हम क्या कर सकते हैं?
– घर के आसपास परिंदों के लिए पानी और दाना रखें।
– पेड़ लगाएं और प्राकृतिक हरियाली को बढ़ावा दें।
– पक्षियों के शिकार और पिंजरे में कैद करने जैसी गतिविधियों का विरोध करें।









